विदेशी मुद्रा भंडार 28.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 640.4 अरब डॉलर
26-Nov-2021 08:35 PM 8361
मुंबई 26 नवंबर (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 नवंबर को समाप्त सप्ताह में पिछले दो सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 28.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 640.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.11 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 19 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 22.5 अरब डॉलर बढ़कर 575.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 15.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^