विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर पर
26-May-2024 11:16 AM 3701
मुंबई 26 मई (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी की बदौलत 17 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 648.7 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^