विदेशी मुद्रा भंडार 5.92 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर
09-Jun-2023 08:58 PM 8280
मुंबई 09 जून (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 02 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.92 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 02 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.3 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 526.2 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 65.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.6 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 60 लाख डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.12 अरब डॉलर हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^