विधान परिषद चुनाव : नीतीश और राबड़ी समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
14-Mar-2024 08:01 PM 6705
पटना 14 मार्च (संवाददाता) बिहार विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 प्रत्याशी आज निर्विरोध चुन लिए गए। विधानसभा सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर राज कुमार ने गुरुवार को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद सभी 11 उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपा। श्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद संजय झा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और कई अन्य लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से विधानसभा सचिव से मिले और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। हालांकि श्रीमती राबड़ी देवी ने अपने करीबी भोला झा को प्रमाण-पत्र लेने के लिए भेजा था। श्री नीतीश कुमार और श्रीमती राबड़ी देवी के अलावा निर्विरोध चुने जाने वालों प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंगल पांडे, अनामिका सिंह पटेल और लाल मोहन गुप्ता, जदयू के खालिद अनवर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष मांझी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली और उर्मिला ठाकुर तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की शशि यादव शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^