विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
25-Mar-2022 10:38 PM 2909
मुंबई 25 मार्च (AGENCY) मुंबई की एक अदालत ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े मामलों से संबंधित विशेष अदालत ने हालांकि 29 मार्च तक अपने ही आदेश पर रोक लगा दी ताकि श्री दरेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सके। स्थानीय एमआरए मार्ग पुलिस थाने में मुंबई जिला सहकारी बैंक के निदेशक के रूप में चुने जाने के लिए एक श्रमिक सहकारी समिति के साथ एक मजदूर के रूप में स्वयं को पंजीकृत करने के आरोप में श्री दरेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उन पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सत्र अदालत का रुख किया था। इससे पहले उन्हें आज तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^