विधानसभा चुनकर भेजने वाले मतदाताओं की अपेक्षा पर खरे उतरना विधायकों का दायित्व- महाना
20-Jan-2024 09:37 PM 4269
रायपुर 20 जनवरी(संवाददाता)उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा हैं कि विधानसभा चुनकर भेजने वाले मतदाताओं की अपेक्षा पर खरे उतरना विधायकों का दायित्व हैं। श्री महाना ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रक्रिया तय है। सबकी सीमाएं तय है। आम जनता ने हमें चुनकर विधानसभा भेजा है। हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। जीतने के बाद जनता के विश्वास में कैसे खरा उतरना है, इस दिशा में हमें सदैव कार्य करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^