विधानसभा में 5 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी
02-Feb-2024 08:51 PM 8656
रांची, 02 फरवरी (संवाददाता) झारखंड विधानसभा में 5 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। इस दौरान सीएम श्री सोरेन सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन की अध्यक्षता में यहां प्रोजेक्ट भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक की पहली बैठक में तीन अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली हेमंत सोरेन सरकार ने 9-29 फरवरी के बीच बजट सत्र बुलाया था, इसे विलोपित कर दिया गया है। अब 5-6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसी दौरान श्री सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इसके अलावा राजीव रंजन को फिर एकबार राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यहां यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को कल रात मुख्यमंत्री मनोनीत कर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते समय उन्हें 10 दिनों के अंदर विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^