विधानसभा उप चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं सपाई: अखिलेश
31-Oct-2024 08:04 PM 5454
इटावा, 31 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव की सभी नौ सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओ से जी जान से जुटने का आवाहन किया है। दीपावली के अवसर पर सैफई में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश भर से जमा हुए सपा जनों से श्री यादव ने गुरुवार को कहा “ उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर जीत हासिल करनी है और यह जीत आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिलेगी इसलिए सभी लोग एकजुट होकर विधानसभा उपचुनाव में की जान से जुट जाएं। जिन-जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उस इलाके के कार्यकर्ता अपने-अपने नाते रिश्तेदार नजदीकी लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील तो करवाए ही और उनसे इस बात का भरोसा भी लेने की समाजवादी पार्टी की जीत में ही उनका भला रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^