विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लिया
02-Jun-2024 02:50 PM 8224
जालंधर 02 जून (संवाददाता) पंजाब में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही दलबदल कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी से किनारा कर लिया है। अंगुराल ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर जालंधर (पश्चिम) विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग की है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के एक दिन बाद और जालंधर (पश्चिम) विधायक पद से इस्तीफा देने के दो महीने बाद, आप के पूर्व नेता शीतल अंगुराल ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान से अनुरोध किया है कि उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने की अनुमति दी जाए। श्री अंगुराल 27 मार्च को जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ भाजपा में शामिल हुए थे, जिन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^