विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल का ट्रेलर रिलीज
03-Oct-2023 09:09 PM 5906
मुंबई, 03 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म 12वीं फेल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म 12वीं फेल लाखों भारतीयों से प्रेरित एक वास्तविक शक्तिशाली कहानी पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जिसमें कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने का जज्बा झलकता है। 12वीं फेल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।12वीं फेल के ट्रेलर की शुरुआत विक्रांत मैसी से होती है, जो इस फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए टॉयलेट साफ करने से लेकर कई छोटे- बड़े काम करने पड़ते हैं, क्योंकि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे सपोर्ट नहीं कर सकता।पूरे दिल से मेहनत करने के बाद मनोज का हौसला तब टूट जाता है, जब वो बार-बार एग्जाम में फेल होने लगता है, लेकिन गिरकर वो फिर उठता है, रिस्टार्ट करता है। फिल्म 12वीं फेल, अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है।12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। वहीं, जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^