विजय शाह के मामले में केंद्रीय नेतृत्व ने लिया संज्ञान, शर्मा ने भी किया तलब
13-May-2025 11:46 PM 7852
भोपाल, 13 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह का ऑपरेशन सिंदूर और सेना की महिला अधिकारी के परिप्रेक्ष्य में विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उनसे मंत्री पद से त्यागपत्र की मांग की है और कहा कि यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने श्री शाह को तलब कर उन्हें सख्त नसीहत दी है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि श्री शाह ने इस मामले में माफी मांग ली है। इस बीच भोपाल के एक कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने समर्थकों के साथ यहां श्री शाह के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार पर लगी नाम पट्टिका पर कालिख फेंक दी। उन्होंने आवास के मुख्य द्वार पर भी काला रंग फेंक दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^