विजयपुर और बुधनी में मतदान संपन्न, 77 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुयी
14-Nov-2024 12:00 AM 7607
भोपाल, 13 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया और पांच लाख 31 हजार से अधिक मतदाताओं में से 77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाले। विजयपुर में 77़ 85 प्रतिशत और बुधनी में 77़ 32 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला और इस दौरान सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर भी चले। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडलों ने यहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी अपनी शिकायत दर्ज करायी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया, तो भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर अनेक लोगों को वोट नहीं डालने दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^