विजयवर्गीय बोले- महंगाई विश्वव्यापी समस्या, भारत में भी असर
31-Oct-2021 11:45 AM 3715
जबलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि महंगाई विश्वव्यापी समस्या है। कोविड के बाद पूरी दुनिया में महंगाई का असर है। इसका असर भारत में भी है। विजयवर्गीय शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे थे। विजयवर्गीय ने उपचुनाव पर दावा किया कि भाजपा चारों सीटें जीत रही है। इसके अलावा एक दिन पहले प्रियंका गांधी के अचानक दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचने पर भी तंज कसा है। कहा कि चुनाव के समय ही जनेऊ दिखाने और मंदिर जाने का ढोंग कांग्रेस करती है। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता और मंदिर-मंदिर जाने पर भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस के लोग मंदिर जाते हैं, जनेऊ भी दिखाते हैं। जनता भाजपा के विकास कार्यों नीतियों को पसंद कर रही है। कांग्रेस को मौका नहीं मिलने वाला। महंगाई विश्वव्यापी समस्या महंगाई और किसानों के मुद्दे पर लोगों की नाराजगी के सवाल पर विजयवर्गीय बोले कि महंगाई विश्वव्यापी समस्या है। कोविड के बाद कई चीजें बदली हैं। जिस तरह से भारत ने संभालते हुए ऊंची विकास दर को हासिल किया है, उसका श्रेय मोदी सरकार की नीतियों और प्रयासों को जाता है। जहां तक किसानों की बात है, तो मध्यप्रदेश में नाराजगी नहीं है। यहां एमएसपी पर फसलों की खरीदी जारी है। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा भाजपा महासचिव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा के 60 से 65 कार्यकर्ता मारे गए। 30 से 35 महिलाओं के साथ रेप हुआ। कई लोग तो डर और दहशत के चलते अपनी पीड़ा तक नहीं बता पा रहे हैं। वहां मीडिया भी कुछ नहीं लिख सकती है। मीडिया के कुछ लोगों ने कोशिश की, तो उन्हें भी मार दिया गया। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है। Kailash Vijayvargiya..///..vijayvargiya-said-inflation-is-a-worldwide-problem-effect-in-india-too-325902
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^