विकास और राज्य हित जेएमएम के शब्दकोश में कभी नहीं रहा: सुदेश महतो
17-Mar-2024 06:37 PM 5239
रांची, 17 मार्च (संवाददाता) आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि विकास शब्द और राज्य हित जेएमएम के शब्दकोश में नहीं है। श्री महतो ने आज यहां नामकुम, सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कहा कि झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा। शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं। यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है। हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^