विकसित भारत कार्यक्रम को बढ़ाने में सार्थक योगदान करेंगे: प्रवीण
12-Apr-2024 06:53 PM 7367
प्रयागराज,12 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से फूलपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपना सार्थक योगदान करेंगे। श्री पटेल ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए यह अमृत काल चल रहा है। यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। किसी राष्ट्र का विकास अपने ही लोगों के कड़े परिश्रम से फलीभूत होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने में हम सभी को अपने सामर्थ्य योगदान की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^