विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित स्टारर फिल्म सास अठन्नी बहु रुपईया का ट्रेलर रिलीज
21-May-2024 02:52 PM 2939
मुंबई, 21 मई (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित स्टारर फिल्म सास अठन्नी बहु रुपईया का ट्रेलर रिलीज हो गया है।जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित स्टारर भोजपुरी फिल्म सास अठन्नी बहु रुपईया ,परिवार में कलह और उसके परिणम से दर्शकों को सीख देती नज़र आने वाली है।इस फिल्म के निर्माता विनय सिंह एवं अंशुमान सिंह और निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं। फिल्म के ट्रेलर को इंटर 10 रंगीला और दंगल प्ले एप्प पर रिलीज किया गया है।विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि इस फिल्म की कहानी अलग है और इसकी प्रस्तुति भी शानदार तरीके से की गयी। यह फिल्म मेरे लिए जितना ख़ास है, उतना ख़ास भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए भी है। उम्मीद है आपको यह फिल्म पसंद आएगी।फिल्म सास अठन्नी बहु रुपईया विक्रांत सिंह राजपूत, ऋ्चा दीक्षित, जे नीलम, अनीता रावत के साथ रजनीश झांझी, संतोष श्रीवास्तव, प्रकाश जैस, प्रिया दीक्षित, शबीह फातिमा जाफरी, सिमरन श्रीवास्तव, सोनिया मिश्रा, अंशू तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। अतिथि भूमिका में अंशुमान सिंह राजपूत हैं।कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण ,संगीतकार साजन मिश्रा और लेखक सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा हैं। छायांकन हरेश सावंत और नृत्य प्रवीण शेलार, सोनू का है। संकलन गोविंद दुबे ने किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जय मिश्रा, कला निर्देशक संजय कुमार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^