विक्टर एक्सेलसन ने जीता आल इंग्लैंड खिताब, लक्ष्य रहे उपविजेता
20-Mar-2022 11:19 PM 5265
बर्मिंघम , 20 मार्च (AGENCY) शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को रविवार को लगातार गेमों में 21-10, 21-15 से हराकर आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल खिताब जीत लिया। विक्टर ने यह मुकाबला 53 मिनट में जीता। विक्टर ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। उन्होंने 2020 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। लक्ष्य अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद विक्टर से पार नहीं पा सके। लक्ष्य यह मौका चूकने से महान प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) की श्रेणी में नहीं पहुंच सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^