विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान के बाद तोड़फोड़
18-May-2025 08:56 PM 8840
मुरादाबाद, 18 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सामाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद असामाजिक तत्वों ने उस निर्माणाधीन पार्क में तोड़फोड की जिसकी नींव सपा नेता ने तीन दिन पहले ही रखी गयी थी। इस मामले में विधायक हाजी फ़हीम इरफ़ान की ओर से बिलारी थाने में दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख महासचिव व सांसद प्रो रामगोपाल यादव के हाथों नींव रखे जाने के तीन दिन बाद ही असामाजिक तत्वों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव स्मृति उपवन को निशाना बनाकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ को प्रोफेसर यादव के विवादित बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए मामले की जांच कर रही है। विधायक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^