विनित कुमार सिंह की रंगबाज 3 का ट्रेलर रिलीज
15-Jul-2022 06:51 PM 1535
मुंबई, 15 जुलाई (AGENCY) अभिनेता विनीत कुमार सिंह की वेबसीरीज रंगबाज 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित, सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और जेएआर पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'रंगबाज़ - डर की राजनीति' में विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह लीड रोल में होंगे। इस शो का निर्देशन नवदीप सिंह कर रहे हैं।इस 6-एपिसोड की सीरीज में गीतांजलि कुलकर्णी, सुधन्वा देशपांडे, अशोक पाठक, सोहम मजूमदार, प्रशांत नारायणन जैसे कुछ और एक्टर्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रंगबाज 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हरून शाह बेग (साहेब) का किरदार निभा रहे विनित कुमार सिंह इस सीरीज में बिहार के स्माल टाउन मिडल क्लास फैमिली से हैं जो बहुत ही पावरफुल और इनफ्लुएंशियल इंसान बन जाता है। विनित कुमार सिंह ने कहा, “गैंगस्टर राजनीति की डार्क दुनिया वास्तव में आकर्षक है। यह किरदार बहुत ही कॉम्प्लेक्स है क्योंकि एक तरफ वह अपने कारनामों के माध्यम से शक्ति और धन प्राप्त करता है, और फिर उसकी सफलता के बाद वह उन लोगों से समर्थन पाता है जिनकी वह मदद करता है। आप नहीं जानते कि उससे नफरत करना है या उससे प्यार करना है और यह कई रंगों वाला एक भावपूर्ण चरित्र है जिसे निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^