विपक्ष की नारेबाजी से राज्यपाल ने जतायी नाखुशी
02-Feb-2024 07:36 PM 7575
लखनऊ 02 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खासी नाखुश दिखीं और सदस्यों के रवैये पर आपत्ति जताते हुये तल्ख टिप्पणी की। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, हाथों में तख्तियां लिए सपा सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गए और ‘योगी तेरे जमाने में, जनता लुट रही थाने में’ जैसे सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। इसके बाद सपा सदस्यों ने ‘राज्यपाल गो बैक’ के नारे लगाये। सपा सदस्यों की लगातार नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^