विपक्ष की नजर में बजट निराशाजनक,भाजपा के सहयोगी दलों ने की सराहना
01-Feb-2024 08:58 PM 5646
लखनऊ 01 फरवरी (संवाददाता) लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेश अंतरिम बजट प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के विपक्षी दलों ने निराशाजनक करार दिया है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दलों ने बजट की सराहना करते हुये इसे विकास के लिये उपयोगी बताया है। सूबे में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^