विपक्षी की चौथी बैठक भी फ्लॉप होगी, नीतीश के लिए संभावनाएं शून्य : सुशील
17-Dec-2023 08:57 PM 2994
पटना 17 दिसंबर (संवाददाता) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि श्री नीतीश कुमार के अक्सर बीमार रहने और विधानसभा में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद उनके 'इंडी गठबंधन' का नेता चुने जाने की रही-सही संभावना भी समाप्त हो गई है। श्री मोदी ने बयान जारी कर कहा कि इंडी गठबंधन की पिछली तीन बैठकों की तरह 19 दिसंबर की बैठक भी फ्लॉप होगी। उसमें चाय पार्टी और फोटो सेशन के अलावा कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में प्रमुख आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल विपश्यना ध्यान करने 10 दिन की छुट्टी पर चले गये। श्री शरद पवार की पार्टी टूट चुकी है, ममता दीदी का कोई भरोसा नहीं और श्री नीतीश कुमार कब बीमार हो जाएं, पता नहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^