विरासत भी व विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटीः कंगना
17-May-2024 07:05 PM 8813
मंडी/कुल्लू 17 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश के मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने चुनावी जन संवाद में कहा है कि विरासत भी व विकास भी यह मोदी सरकार की गारंटी हैं। कंगना ने कहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व धार्मिक विरासतों के पुनःनिर्माण व संरक्षण के लक्ष्य लेकर काम कर रही है। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षित प्राचीन भारतीय कलाकृतियों की पुनर्प्राप्ति और संरक्षण पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया है। कंगना ने कहा है कि बेहतर वैश्विक संबंधों का लाभ उठाते हुए भारत ने अपनी समृद्ध विरासत की सुरक्षा के महत्त्व पर जोर देते हुए चुराए गए सांस्कृतिक खजाने को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त कर लिया है। यह सक्रिय पहल न केवल सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि अमृतकाल में इन महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक कलाकृतियों की वापसी सुनिश्चित करने में भारत की कूटनीतिक कौशल को भी रेखांकित करती है। वर्ष 2014 से 2022 तक 344 से अधिक कलाकृतियाँ भारत वापस लाई गईं। नवंबर 2021 में 18वीं सदी की चोरी हुई माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति एक सदी की लंबी अनुपस्थिति के बाद कनाडा से वाराणसी वापस लाई गई। चोल काल के अंत की एक प्राचीन भगवान हनुमान की मूर्ति ऑस्ट्रेलिया से बरामद की गई और 2023 में भारत लौट आई। स्कॉटलैंड ने कानपुर के एक मंदिर से जब्त की गई 14वीं सदी की औपचारिक इंडो-फारसी तलवार और 11वीं सदी का पत्थर का दरवाजा लौटा दिया। अमेरिका 2023 में 105 से अधिक चोरी हुई कलाकृतियों को वापस भेजने पर सहमत हुआ। कंगना ने कहा की श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दस वर्षाे में हर एक क्षेत्र में पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं, युवाओं व किसानों को आगे बढ़ने के कई अवसर मिले हैं। पिछले एक दशक में कई नए आईआईटी, एआईटी, आईआईएम यूनिवर्सिटी स्थापित किए गये हैं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रारंभिक से लेकर कॉलेज तक हर स्टेज पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। खेलों के विकास के लिए 2036 में भारत में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने वाली हैं महिलाओं के सम्मान के लिए हाल ही में महिला आरक्षण बिल देश की राजनीति की दिशा दशा को बदलने वाला कदम है। जहाँ एक तरफ इंडी गठबंधन के लोग परिवारवाद से बाहर निकल कर नहीं सोच पाते वहीं आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व महिलाएं, बेटियां राजनितिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहीं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^