विरोधियों का जमानत बचाना पड़ेगा मुश्किल: केशव
22-Feb-2024 07:05 PM 8860
देवरिया,22 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को दावा किया आगामी लोकसभा चुनाव में देश में व्याप्त मोदी लहर और राम लहर के बीच विरोधियों को जमानत बचाना भी मुश्किल होगा। श्री मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में इन दिनो मोदी लहर और राम लहर चल रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का गठबंधन इस तूफान में तिनके की तरह उड़ जायेगा। उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे और विरोधियों को तो जमानत बचाना भी मुश्किल हो जायेगा। वैसे भी मौकापरस्ती के लिये बने सपा-कांग्रेस गठबंधन का हाल जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में देख चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^