विस उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
17-Jun-2024 08:58 PM 1559
देहरादून, 17 जून (संवाददाता) उत्तराखंड में दो विधानसभा (विस) क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए सोमवार को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने बताया कि आज मध्याह्न राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति के बाद, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलौर से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और बदरीनाथ से लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^