विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी सन्यास लेंगे डिकॉक
05-Sep-2023 11:35 PM 8912
जोहान्सबर्ग 05 सितंबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक एक दिवसीय विश्व कप के बाद सन्यास लेंगे। डिकॉक ने सन्यास की घोषणा विश्व कप के लिए टीम की घोषणा होने के तुरंत बाद की। डिकॉक के नाम 140 वनडे में 17 शतकों और 29 अर्धशतकों की मदद से 44.85 की औसत के साथ 5966 रन हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2021 में परिवार के साथ अधिक समय बिताने का हवाला देकर टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^