विश्व कप की तैयारी में प्रो लीग मुकाबले सहायक होंगे : मनदीप
20-Sep-2022 07:25 PM 4646
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉर्वर्ड मनदीप सिंह ने मंगलवार को कहा कि एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022/23 में न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले विश्व कप की तैयारी में सहायक साबित होंगे। मनदीप ने कहा, "एक बड़ी प्रतियोगिता से पहले मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है। एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022/23 एक बार फिर विश्व कप के लिए खुद को तैयार करने में मददगार होगी, और हमें टूर्नामेंट से पहले खुद को परखने का मौका भी देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^