विश्व कप में हिस्सा लेने भुवनेश्वर पहुंची कोरिया
08-Jan-2023 07:32 PM 6868
भुवनेश्वर, 08 जनवरी (संवाददाता) कोरियाई पुरुष हॉकी टीम एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिये रविवार को यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हॉकी एशिया कप 2022 की चैंपियन कोरिया को विश्व कप के लिये पूल-बी में गत चैंपियन बेल्जियम, जापान और जर्मनी के साथ रखा गया है। कोच शिन सियोक क्यो की टीम 14 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि उनका दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को जापान के विरुद्ध होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^