विश्व नंबर एक जोकोविच को हरा कर यूएस ओपन 2021 के विजेता बने डेनिल मदवेदेव
13-Sep-2021 06:13 PM 2387
न्यू यॉर्क, 13 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने यहां रविवार रात को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में हरा कर यूएस ओपन 2021 के विजेता बने। इसी के साथ जोकोविच का इतिहास रचने का सपना भी टूट गया। मेदवेदेव ने शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 के सीधे सेटों से हराया। इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले 25 वर्षीय मेदवेदेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लाम खिताब जीता, जबकि जोकोविच इस हार के साथ एक सीजन में चार ग्रैंड स्लाम जीतने की उपलब्धि हासिल करने से चूक गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^