विश्वकप जीतने पर हरमनप्रीत ब्रिगेड होगी मालामाल
28-Dec-2022 07:50 PM 8491
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (संवाददाता) अगले महीने ओडिशा में होने वाले हाकी के महाकुंभ यानी एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिये हाकी इंडिया ने नगद पुरस्कारों की घोषणा की है। भारतीय टीम यदि विश्वकप का स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को पांच पांच लाख रूपये मिलेंगे। भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप का खिताब जीता था। मलेशिया के कुआलालंपुर में फाइनल में उसने पाकिस्तान को हराकर प्रतिष्ठित खिताब जीता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^