वित्त 2025 में भारत में स्टेनलेस स्टील की खपत 8 प्रतिशत बढ़ी
04-Jun-2025 08:29 PM 6308
मुंबई , 04 जून,(संवाददाता) भारत में वित्त वर्ष 2024 -25 में स्टेनलेस स्टील की खपत 48.5 लाख टन रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन(आईएसएसडीए)ने आज यहां आयोजित ग्लोबल स्टेनलेस स्टील एक्सपो के दौरान भारत में वित्त वर्ष 2025 में स्टेनलेस स्टील की खपत के आंकड़े जारी करते हुये भारतीय बाजार की विकास संभावनाओं पर भरोसा जताया। व्यापक आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, भारत में स्टेनलेस स्टील का बाजार मजबूत बना हुआ है और वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^