विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स से शेयर किए बीटीएस पल
03-Dec-2024 10:16 AM 2541
मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता ) बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स से सोशल मीडिया पर बीटीएस पल शेयर किये हैं।विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ एक और असरदार कहानी लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच अग्निहोत्री ने इसकी गहराई और इसमें दिखाए गए दुख से अपने जुड़ाव के बारे में बात की है।सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट से कुछ शानदार बीटीएस (पर्दे के पीछे) के पल शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है,दर्द एक फिल्ममेकर की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है, जो हमें उन गहराइयों में ले जाती है जहां सच्चाई दबी होती है। खासतौर पर हिंदू नरसंहार का दर्द, जो सिर्फ एक याद नहीं है, बल्कि हमारी विरासत है।#ददिल्ली फाइल्स के सेट पर हर दिन हम उस सामूहिक दर्द की दुनिया को खोजते हैं, जिसे तथाकथित सेक्युलर समाज ने मिटाने की कोशिश की। यह हमारे पूर्वजों की दुनिया है, जो भुलाए जाने से इनकार करती है। उनके साहस और बलिदान की कहानियां अब भी धार्मिक बर्बरता, हिंसा और नफरत के बोझ तले धीरे-धीरे गूंज रही हैं।विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म द दिल्लीफाइल्स के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं।दिल्ली फ़ाइल: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं और यह फिल्म पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है । तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^