विवि किताबी ज्ञान ही नहीं दें, बल्कि युवाओं को देश के अच्छे नागरिक प्रदान करें: मिश्र
05-Jul-2024 12:21 AM 4468
सीकर, 04 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षा ज्ञान का हस्तान्तरण है, विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं दें बल्कि युवाओं को देश के अच्छे नागरिक बनाने और एक सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में भी सहयोग की भावना से कार्य करें। श्री मिश्र गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ अपनी पूर्ण क्षमता से राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें। ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना युवाओं पर ही निर्भर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^