वियतनाम बन सकता है दक्षिण पूर्व एशिया में स्पूतनिक-वी वैक्सीन के उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र
27-Sep-2021 03:18 PM 7514
मॉस्को, 27 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया में रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन के सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र बन सकता है। रूस में वियतनाम के राजदूत डांग मिन्ह खोई ने स्पूतनिक के साथ एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वियतनाम ने मार्च में स्पूतनिक-वी का पंजीकरण किया। इसके बाद वहां की प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनी ‘वाबायोटेक’ ने सत्यापन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया और जुलाई में वैक्सीन की पहली बैच बोतलों में भरी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^