वियतनाम के बाक कान प्रांत में भूस्खलन से चार की मौत
18-Jun-2024 02:58 PM 4299
हनोई, 18 जून (संवाददाता) वियतनाम के उत्तरी प्रांत बाक कान में एक पहाड़ी ढलान पर भूस्खलन होने से मंगलवार को तड़के चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार एक परिवार के पांच लोग पैक नाम जिले में एक पहाड़ी पर स्थित अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान तड़के करीब 0:30 बजे यह घटना घटित हुई। भूस्खलन ने उनके घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। दुर्घटना में एक महीने के बच्चे सहित चार लोग दब गए, जबकि एक व्यक्ति बच गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^