वियतनाम के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान से एक की मौत, आठ घायल
22-Apr-2024 03:54 PM 8225
हनोई, 22 अप्रैल (संवाददाता) वियतनाम के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। देश की प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय संचालन समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि देश के 11 उत्तरी प्रांतों में सप्ताहांत के दौरान बारिश और आंधी के कारण 6,891 मकान नष्ट हो गए और 53 स्कूलों की छतें उड़ गई। समिति के अनुसार, 2023 में, प्राकृतिक आपदाओं के कारण दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 169 लोगों की मौत हो गई या लापता हो गए, जिससे 8.2 ट्रिलियन डोंग (322.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^