वियतनाम में तूफान जनित घटनाओं में सात लोग मरे
17-Jun-2025 11:25 PM 2180
हनोई, 17 जून (संवाददाता) वियतनाम में ‘वुतिप’तूफान के कारण भारी बारिश और बाढ़ से मध्य क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई है तथा कृषि एवं संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वियतनाम संवाद समिति ने यह जानकारी दी है। डाइक प्रबंधन एवं प्राकृतिक आपदा निवारण विभाग के अनुसार क्वांग बिन्ह प्रांत में चार और क्वांग त्रि प्रांत में तीन लोगों की मौत हुई है। क्वांग त्रि में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ के कारण 33,000 हेक्टेयर से अधिक चावल के खेत और हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गयी हैं। बाढ़ के कारण आठ जहाज डूब गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है और बचाव प्रयासों में सहायता करने तथा सामान्य जीवन फिर से शुरू करने में स्थानीय लोगों की मदद करने के लिए आपातकालीन बलों की तैनाती की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^