वोकल फॉर लोकल को व्यवहार में ढालना जरूरी : मोदी
22-Oct-2021 11:39 AM 4885
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक अरब कोविड टीकाकरण की उपलब्धि में स्वदेशी वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए आज कहा कि हमें वोकल फॉर लोकल को अपने व्यवहार में ढालना होगा । देश में एक अरब कोविड टीकाकरण की उपलब्धि के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में श्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह उपलब्धि स्वदेशी वैक्सीन के बल पर ही हासिल की गई है। उन्होंने कहा, “भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^