वोंड्रोसोवा को विंबलडन 2023 के फाइनल का पहला टिकट
13-Jul-2023 11:13 PM 3817
लंदन 13 जुलाई (संवाददाता) चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने विंबलडन 2023 के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-3 से हरा कर पहली बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। वोंड्रोसोवा फाइनल मुकाबले में ओन्स जाबेउर और आर्यना सबलेंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगी। वोंड्रोसोवा ने दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले उन्होंने 2019 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि उन्हें पूर्व विश्व नंबर एक एशले बार्टी से हार का सामना करना पड़ा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^