अधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिए चल रहा मतदान
18-Nov-2021 02:40 PM 5353
रायपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों में प्रत्याशियों में उत्साह के साथ वोट मांगते नज़र आ रहे हैं। अधिवक्ता मतदाताओं के केंद्र में आने के दौरान प्रत्याशी उन्हें कार्ड देकर वोट मांगते नज़र आ रहे हैं। बता दें सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू है। अब तक 20 फीसद मतदान हुआ है। मतदान इसके लिए 28 बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10 से दो बजे तक चलेगी। 30 मिनट लंच के बाद दूसरे चरण का मतदान 2:30 से 5 बजे तक चलेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया है। सभी पदों के लिए करीब 8000 मतदान होंगे। Voting Advocates Association..///..voting-underway-for-16-posts-of-advocates-association-328946
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^