03-Jun-2025 08:06 PM
2775
ओस्लो 03 जून (संवाददाता) केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत ने ‘सागर’ परियोजना की सफलता के आधार पर महासागर की घोषणा की है जो व्यापक समुद्री सहयोग और समग्र विकास की ओर भारत की सोच को दर्शाता है।
श्री सोनोवाल ने नॉर्वे और डेनमार्क की पाँच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान 'शिपिंग और ओशन बिजनेस' बैठक में भारत की महासागर सोच को दोहराया। उन्होंने ‘भविष्य के निर्माण में शिपिंग की भूमिका’ विषय पर एक मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में उद्योग को एक स्थिर, दीर्घकालिक नियामक वातावरण अपनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया, जिससे समावेशी और कार्बन मुक्त महासागरीय व्यापार को बढ़ावा मिले। ब्राज़ील, जापान, संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, चीन और नॉर्वे के मंत्री भी इस बैठक में शामिल हुए।...////...