व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आयाः सुक्खू
16-Mar-2024 11:50 PM 4859
बिलासपुर, 16 मार्च (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आये हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की। प्रदेश सरकार ने राजस्व लोक अदालत लगाने की ऐतिहासिक पहल की। श्री सुक्खू ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भराड़ी को तहसील बनाने, घुमारवीं में एक बड़ा प्रोफेशनल तकनीकी संस्थान खोलने तथा त्यूण किला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^