शादी की हर रस्म में पहनें अलग तरह की आउटफिट्स
22-Nov-2021 03:38 PM 1667
शादी फंक्शन के आउटफिट हर लड़की के लिए उसकी शादी जीवन का सबसे खास पल होता है। शादी मात्र कुछ घंटों की कोई पूजा या फंक्शन नहीं होती, बल्कि परिवार के लिए उत्सव जैसा होता है। जिसमें कई सारी रस्में होती हैं। हर रस्म को दुल्हन यादगार बनाना चाहती है। ऐसे में खुद को ड्रेस अप करने से लेकर मेकअप और अलग लुक देने के लिए लड़कियां काफी कुछ सोचकर रखती हैं। अक्सर देखा जाता है कि हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी में जयमाल और फेरों से लेकर विदाई तक के लिए दुल्हन अलग अलग रंग के कपड़ों का चुनाव करती हैं ताकि शादी के एल्बम में उनका हर लुक अलग लगे। ये एक अच्छा आइडिया हो सकता है। शादी की रस्मों में अगर आप एक जैसे रंग के कपड़ों को रिपीट करते हैं तो आपके लुक में कोई बदलाव नजर नहीं आता। ऐसे में अलग अलग रंग का चयन किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा आप आउटफिट के स्टाइल में भी बदलाव कर सकती हैं। अगर आपकी भी शादी नजदीक है और आप अपनी शादी के हर फंक्शन में सबसे प्यारी दुल्हन दिखना चाहती हैं तो यहां आपको कुछ आसान से टिप्स दिए जा रहे हैं। हल्दी फंक्शन शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है। इस रस्म में होने वाली दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है ताकि उसके चेहरे की रंगत बढ़े। हालांकि अब इस रस्म को बड़े लेवल पर उत्साह के साथ मनाते हैं। दुल्हन पहले से संज संवर कर बैठती है। हल्दी रस्म में अक्सर लड़कियां पीले कपड़ों में होती हैं। आप अपनी हल्दी रस्म के लिए शिफाॅन या अन्य किसी फैब्रिक की हल्की साड़ी कैरी कर सकती हैं। पीले के अलावा आप चुनरी प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट साड़ी को पहन सकती हैं। मेहंदी की रस्म मेहंदी की रस्म शादी का वो अहम फंक्शन होता है, जिसमें दुल्हन के हाथों में होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाई जाती है। इस रस्म के लिए आप को स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल ड्रेस कैरी करनी चाहिए। आप पेपलम या क्राॅप टाॅप के साथ प्लाजो पहन सकती हैं। स्लीवलेस कुर्ते के साथ शरारा पहन सकती हैं। हरे या काही रंग के अलावा आप नीले रंग की ड्रेस या किसी भी डार्क कलर ड्रेस को मेहंदी फंक्शन पर पहन सकती हैं। संगीत अब शादियों में संगीत का ग्रेड फंक्शन आयोजित होता है। इसमें भी दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ संज संवर कर शामिल होती है। संगीत के कार्यक्रम के लिए आप हैवी अनारकली सूट, हल्का प्रिंटेड या एम्ब्रॉडरी वाला लहंगा पहन सकती हैं। संगीत के लिए आप मल्टी कलर, बेबी पिंक, पाउडर ब्लू रंग के आउटफिट पहनें। अगले दिन शादी के मौके पर आपको हैवी ड्रेस अप होना है, ऐसे में संगीत में हल्के मेकअप और आउटफिट को कैरी करके आप रिलैक्स होकर कार्यक्रम को इंजॉय कर सकती हैं। शादी दुल्हन शादी में लहंगा या ब्राइडल शादी पहनती हैं। आप अपने आउटफिट के रंग के चुनाव को लेकर ब्राइडल लुक में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि कपड़ों के चयन को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। आप राजस्थानी, महाराष्ट्रियन या पंजाबी स्टाइल दुल्हन लुक ले सकती हैं। सेलेब्स के ब्राइडल फोटोशूट से भी टिप्स ले सकती हैं। different outfits wedding ceremony..///..wear-different-outfits-for-every-wedding-ceremony-329747
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^