रायपुर में मौसम बदलाव जारी
23-Oct-2021 03:16 PM 1971
रायपुर । प्रदेश के मौसम में अब बदलाव होना शुरू हो गया है। दोपहर को तेज धूप और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो रही है। राजधानी रायपुर में भी बीते चौबीस घंटें में ही न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से अधिक गिर गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि अब सुबह-सुबह थोड़ी धुंध बने रहने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख जारी रहेगा। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और आकाश साफ रहा। दोपहर को तेज धूप रही और रात के पारे में गिरावट आनी शुरू हो गई। गुरुवार 21 अक्टूबर को रायपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार 22 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस प्रकार न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा का रहा, वहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा आ रही है। इसके चलते शनिवार 23 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह थोड़ी धुंध भी बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख भी जारी रहेगा। इससे ठंड का मौसम जल्दी आने की संभावना है। फिलहाल सुबह और शाम का मौसम सुहाना हो गया है। Weather change..///..weather-change-continues-in-raipur-324668
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^