यादव आज तीन लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार
11-May-2024 12:04 PM 5441
भोपाल, 11 मई (संवाददाता) चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य के तीन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव आज रतलाम, मंदसौर एवं इंदौर लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह लगभग सवा 10 बजे रतलाम में रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर सवा 12 बजे वे रतलाम जिले के जावरा में मंदसौर लोकसभा के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे इंदौर लोकसभा क्षेत्र के देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे इंदौर में रोड शो में शामिल होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^