यादव ने गडकरी का माना आभार
17-Jul-2024 12:21 AM 6565
भोपाल, 16 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश में सड़कों के विस्तार के संबंध में दिए गए निर्देशों और उज्जैन एवं सागर में रोपवे सुविधा प्रारंभ करने के लिए हुए करारनामे पर हर्ष व्यक्त किया है और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के विस्तृत निर्देशों से मध्यप्रदेश को सड़क परिवहन क्षेत्र में लाभ मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में बैठक लेकर मध्यप्रदेश में 100 करोड़ से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^