यादव ने नाना पटोले के बयान पर पलटवार किया
12-May-2024 08:14 PM 1349
भोपाल, 12 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राम मंदिर दर्शन काे लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कांग्रेसी बार-बार आदिवासी समाज का अपमान करती हैं, यह उनकी गंदी मानसिकता है। डॉ यादव ने यहां एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के श्री राम मंदिर दर्शन करने पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी बार-बार आदिवासी समाज का अपमान करती हैं, यह उनकी गंदी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस के नेता बार-बार आदिवासी समाज के लोगों का अपमान करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^