यादव ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से की सौजन्य भेंट
14-Jul-2024 08:09 PM 6950
इंदौर,14 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निवास पहुँचे। उन्होंने श्रीमती महाजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला तथा गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^