यह कुछ ऐसा है जिसे जीवन भर संजोकर रखूंगा: किशन पाठक
14-Sep-2023 07:23 PM 7377
नई दिल्ली, 14 सितंबर (संवाददाता) पेरिस ओलंपिक 2024 में सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने के मौके के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने 19वें एशियाई खेलों हांगझोऊ अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले, भारतीय टीम के गोलकीपर कृष्ण बी पाठक ने गुरुवार को टीम में अपने चयन के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा “ यह निश्चित रूप से मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। अगर मैं अपनी यात्रा पर पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने और अपना दूसरा एशियाई खेल खेलने का अवसर मिलेगा। यह ऐसी चीज़ है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। हम इसे मैच दर मैच लेंगे और किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^