यह सिर्फ हमारी फुटबॉल यात्रा की शुरुआत: अष्टम
19-Oct-2022 07:57 PM 2782
भुवनेश्वर,19 अक्टूबर (संवाददाता) फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 से भारत की निकासी के बावजूद भारतीय टीम की कप्तान अष्टम उरांव का मानना है कि यह सिर्फ उनकी फुटबॉल यात्रा की शुरुआत है। अष्टम ने बुधवार को कहा, “ हमारा विश्व कप अभियान भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन फुटबॉल खेलने का हमारा जुनून खत्म नहीं हुआ है। हमारी फ़ुटबॉल यात्रा अभी शुरू हुई है और मैं अन्य लड़कियों के साथ-साथ उनके माता-पिता से उन्हें फ़ुटबॉल खेलने की आज़ादी देने के लिए कहती हूं, या जो भी खेल उन्हें पसंद है। किसी भी बच्चे के बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए माता-पिता का सहयोग बहुत जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^